स्किन के दाग धब्बे तेजी से मिटाता है ये मास्क, घर पर करें तैयार


By Sandeep Chourey05, Jun 2023 10:21 AMnaidunia.com

एलोवेरा नींबू मास्क

गर्मी के मौसम में स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। तेज गर्मी से सनबर्न की समस्या या दाग धब्बे मिटाने के लिए आप एलोवेरा और नींबू का मास्क लगा सकते हैं -

गर्मी में ये समस्या

तेजी धूप व गर्मी के कारण इस सीजन में स्किन पर दाग-धब्बों के साथ-साथ पिंपल्स भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में केमिकल युक्त क्रीम लगाना हानिकारक हो सकता है।

प्राकृतिक उपाय

नैचुरल उपायों से स्किन को हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा और नींबू सा मिश्रण काफी अच्छा होता है। इससे स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों तेजी से कम होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट के गुण

एलोवेरा और नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ-साथ ये एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होते हैं। पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है।

कम होते हैं डार्क सर्कल

नींबू में जहां त्वचा में निखार लाया है, वहीं एलोवेरा को मुलायम बनाता है। ऐसे में यह दोनों मिश्रण स्किन से डार्क सर्कल को कम करने में काफी असरदार हो सकता है।

ऐसे तैयार करें मास्क

एलोवेरा और नींबू मास्क तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर बाद चेहरे पर लगा लें।

आंखों में जलन और पानी निकलता है तो जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय