ठंड की शुरुआत भारत में हो चुकी है, जिसके कारण तेजी से लोगों में सर्दी-जुकाम की समस्या फैलती जा रहा है। ऐसा अक्सर मौसम बदलने से होता है।
अगर आपको भी सर्दी,जुकाम और बुखार हो रहा है, तो घरेलू उपचार का सहारा लेना चाहिए। घरेलू उपाय करने से राहत मिलता है।
सर्दी-जुकाम और बुखार से राहत पाने के लिए सुबह-शाम तुलसी का काढ़ा घर पर बनाकर पिएं। इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होता है।
सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर लोग पानी पीना कम कर देते है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन होता है और फिर रिकवरी होने में समय लगता है। इसलिए खूब पानी पीने की कोशिश करें।
सर्दी, जुकाम और बुखार से निजात पाने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी वाला दूध पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसे रात को सोने से पहले पीना चाहिए।
अदरक का रस और शहद का सेवन भी सर्दी, जुकाम और बुखार से राहत दिला सकता है। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
इन घरेलू उपचारों से सर्दी, जुकाम और बुखार को दूर किया जा सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ