पेट का भारीपन कैसे खत्म होगा? करें ये योगासन


By Ram Janam Chauhan23, Nov 2024 12:20 PMnaidunia.com

खाना खाने के बाद ब्लोटिंग या गैस बनने की समस्या होती है, तो आज ही इन योगासन को अपनाएं और पेट फूलने या गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं

ब्लोटिंग की वजह

ब्लोटिंग होने की कई वजह हो सकती हैं जैसे कि कमजोर पाचन, गैस, समय पर भोजन ना करना या जरूरत से ज्यादा तनाव लेना।

पवनमुक्तासन करें

इस आसन को करने से पेट में गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, फिर घुटनों को पेट के पास लाकर दोनों हाथों से पकड़ें।

वज्रासन करें

इस योगासन को खाना खाने के बाद करने से पाचन बेहतर होता है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर दोनों एड़ियों के बल बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।

भुजंगासन करें

इसे करने से पेट में खिंचाव होता है, जिससे पाचन मजबूत करने में मदद मिलती है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, फिर हाथों से पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

मलासन करें

इस आसन को करने से पेट को आराम मिलता है, जिससे ब्लोटिंग कम होता है। मलासन करने के लिए स्क्वाट की पोजिशन में आएं, फिर हाथों को जोड़कर घुटनों पर रखें।

उत्तानासन करें

उत्तरनासन करने से पेट पर दवाब पड़ता है, जिससे गैस की समस्या से राहत मिलती है। इसे करने के लिए खड़े होकर आगे झुकें, फिर हाथों से दोनों पैरों को छुने की कोशिश करें।

अनुलोम-विलोम करें

इसे करने से तनाव कम होता है और पाचन भी मजबूत होता है। इसे करने के लिए नाक के एक हिस्से से सांस लें और दूसरे हिस्से से छोड़ें, फिर इसी प्रक्रिया को दोबारा करें।

ब्लोटिंग की समस्या दूर करने के लिए इन योगासन को अपना सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

तुलसी का काढ़ा बनाने की विधि, मिलते हैं 3 फायदे