मौसम में बदलाव या खानपान के कारण अक्सर पेट में गर्मी होने लगती है, जिसके कारण पेट दुरुस्त नहीं रहता है।
पेट की गर्मी बढ़ने से कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी परेशानी होने लगती है, जो शरीर को कमजोर करती है।
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप इन नानी-दादी के बताए गए नुस्खों को अपना सकते हैं। पेट की गर्मी के लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकते है।
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप खाना खाने के बाद रोजाना थोड़ी मात्रा में सौंफ के बीज का सेवन करें।
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए एक गिलास पानी में नींबू के रस को मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
अगर आपके पेट में गर्मी होती है, तो रोजाना खाली पेट तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाएं। तुलसी की पत्तियों से पेट की गर्मी शांत हो सकती है।
पेट की गर्मी से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। शरीर में पानी की मात्रा रहने से पेट में गर्मी नहीं होती है।
पेट की गर्मी से निजात पाने के लिए जौ का पानी पिएं। जौ का पानी पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है।