फटे हुए हाथ-पैरों को ऐसे कहें अलविदा, करें ये नुस्खे


By Ritesh Mishra21, May 2025 05:20 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में भी कुछ लोगों को हाथ-पैर और एड़ियों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार इनके फटने के कारण दर्द, जलन और कई बार तो खून तक निकलने लगता है।

फटे हाथ-पैरों की समस्या

अगर आप भी फटी हाथ-पैरों की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

फटे हाथ-पैरों का इलाज

अगर एडिया या हाथ ज्यादा फट जाए तो रात को सोने से पहले रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में पैरों को भिगोएं। इसके बाद पैरों पर नारियल तेल लगाएं।

सोने से पहले वैसलीन लगाएं

कई बार एडिया या हाथ मॉइश्चराइजर की कमी के कारण भी फटने लगते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले उस पर वैसलीन लगा कर सोएं।

पका हुआ केला लगाएं

फटी एड़ियों को हिल करने के लिए पका हुआ केला मैश कर फटी जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने के बाद पैर को गुनगुने पानी से धो लें।

हाइड्रेटेड रहें

कई बार शरीर में पानी कमी के कारण भी हाथ-पैरों के फटने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखें।

एलोवेरा जेल लगाएं

ताजा एलोवेरा जेल लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे स्किन पर रातभर लगा हुआ छोड़ दें। इससे ठंडक पहुंचाता है, जलन कम करता है और स्किन को हील करता है।

फटे हुए हाथ-पैरों को ऐसे कहें अलविदा, करें ये नुस्खे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

करीबी दोस्त से भी न शेयर करें ये 5 बातें