ठंड का मौसम आते ही कुछ लोगों की एड़ियां फटने लगती है, जिसके कारण त्वचा बुरी नजर आती है।
जब एड़ियां फटने लगती है, तो इसमें दर्द भी होने लगता है। कई लोगों के एड़ियों से खून तक निकल जाता है।
फटी हुई एड़ियों से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान और कारगर घरेलू नुस्खों का सहारा लें सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते है।
रात को सोने से पहले एड़ियों में नारियल तेल लगाएं और उसको अच्छे से मसाज करके मोजा पहन लें। सुबह उठाकर साफ पानी से एड़ियों को धो लें।
अगर एड़िया फट रही है, तो आधा बाल्टी पानी में एक कप शहद को मिलाएं और उस पानी में 10 मिनट तक पैरों को रखें।जब तक एड़िया ठीक न हो जाएं यह उपाय करें।
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए रात में गुनगुने पानी से एड़ियों को धो लें और फिर उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। जेल लगाने के बाद मोजा पहन लें और सुबह उठकर पैर को धो लें।
स्किन के लिए गुलाब जल काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में एड़ियों पर भी गुलाब जल को लगाया जा सकता है।