शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं।
जब हमारी किडनी यूरिक एसिड को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है तो ये चीज हड्डियों के ज्वाइंट पर क्रिस्टल के तौर पर जमने लगती है।
इसके कारण पैरों में सूजन और जोड़ों का दर्द महसूस होने लगता है। जब प्यूरीन का डाइजेशन सही से नहीं हो पाता है तो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।
इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आपको अपनी डेली डाइट में बदलाव करने की जरूरत होती है। आइए उसके बारे में जानते हैं।
स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार, अखरोट का सेवन यदि रोजाना किया जाए तो यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार, अखरोट का सेवन यदि रोजाना किया जाए तो यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
अखरोट को ओमेगा 3 का बेहद रिच सोर्स माना जाता है। इसमें कॉपर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे कई गुण पाए जाते हैं।
अखरोट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस ड्राई फ्रूट में हेल्दी प्रोटीन पाया जाता है जिसकी मदद से यूरिक एसिड के लेवल को कम किया जा सकता है।
यदि आप रोजाना 3 से 4 मीडियम साइज के अखरोट खाएंगे तो यूरिक एसिड को कम करना बेहद आसान हो जाता है। कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं।