सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण लोग अक्सर होंठ फटने और सूखने का शिकार हो जाते हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से फटे होंठो को घर पर ही कैसे ठीक किया जा सकता है, इसके घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे जानेंगे।
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाते हैं। इसे रात को सोते समय होंठों पर लगाने से होठ 2 दिन में ही ठीक और मुलायम हो जाते हैं।
रोजाना रात को सोने से पहले अपने फटे होंठों पर देसी घी लगाएं। इससे होंठों में नमी बनी रहती है। साथ ही ये दरारें भी काफी जल्दी भरता है।
फटे होंठों की समस्या में एलोवेरा जेल भी काफी कमाल का काम करता है। इसमें मॉइस्चराइज़िंग गुण पाए जाते हैं। इसे दिन में 2 बार लगाने से फटे होंठ की समस्या में राहत मिलता है।
फटे होंठों को हील करने में वैसलीन काफी मदद करती है। इससे फटे होंठों की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए इसे दिन में 3 बार और रात को सोने से पहले लगाएं।
बादाम के तेल में विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसे होंठों पर लगाने से फटे होंठ जल्दी हील होते हैं।
फटे होंठों को हील करने में खीरे का रस काफी सहायक है। ये होंठों को ठंडक और नमी प्रदान करता है। इसे रोज दिन में दो बार होंठों पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद धो लें।
फटे होंठों का होना अक्सर शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा करता है। शरीर में पानी की कमी न हो, उसके लिए दिनभर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पिएं।
इन उपायों को कर आप भी फटे होंठों से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM