चश्मा लगाने और स्क्रीन पर ज्यादा समय स्पेंड करने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसकी वजह से आप बीमार भी नजर आने लगते हैं।
चेहरे से डार्क सर्कल हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। हालांकि, इस परेशानी को पूरी तरह से दूर करने के लिए आपको कुछ आदतों में बदलाव भी करना होगा।
डार्क सर्कल की वजह से चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। खासकर पार्टी में जाते समय आंखों के नीचे मौजूद दाग आपकी पूरी लुक को खराब कर सकते हैं।
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए ठंडे दूध को कॉटन में मिलाकर डार्क सर्कल पर कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें।
आंखों के नीचे नजर आने वाले डार्क सर्कल को गुलाब जल की मदद से हटा सकते हैं। इसके लिए रूई की मदद से पलकों पर 10 मिनट तक गुलाब जल लगाकर रखें।
डार्क सर्कल को हटाने के लिए खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आंखों को 10 मिनट तक बंद रखें और खीरे को गोल आकृति में काटकर रख लें।
चाय पत्ती को पानी में डालकर थोड़ी देर तक उबाल लें। फिर जब पानी ठंडा हो जाए तो रूई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं।
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे पहले आलू का रस निकाल लें और इसे आंखों के नीचे रूई की मदद से लगाएं।