बालों का रूखापन कैसे दूर करें?


By Sahil09, Mar 2024 08:48 PMnaidunia.com

बालों का रूखापन

लंबे बाल रखने की इच्छा सभी की होती है, लेकिन हेयर केयर के अभाव में बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। खासकर ऐसा लंबे बालों के साथ ज्यादा होता है।

रूखे बालों का इलाज

अब सवाल खड़ा होता है कि रूखे बालों की देखभाल कैसे करें। इसके लिए आपको शैम्पू से लेकर मालिश करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

सही से शैम्पू करें

बालों को अच्छे से शैम्पू करना बेहद जरूरी होता है। सप्ताह में दो बार कम से कम आपको शैम्पू करना चाहिए। ऐसा करने से बाल रूखे नहीं बनते हैं।

मॉइस्चराइजर जरूर करें

हमेशा शैम्पू करने के बाद रूखे बालों के लिए बने कंडीशनर का जरूर इस्तेमाल करें। यदि आपके बाल ज्यादा शुष्क हैं तो सप्ताह में दो बार भी कंडीशनर कर सकते हैं।

अच्छे से कंघी करें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंघी करने के गलत तरीके की वजह से भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए धीरे-धीरे से कंघी करें।

बालों को अच्छे से सुखाएं

रूखे बालों को सख्ती से रगड़ने की जगह आराम से तौलिए की मदद से सुखाएं। ऐसा करने से बालों के टूटने की संभावना भी कम हो जाती है।

नारियल तेल लगाएं

बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल तेल जरूर लगाएं। सप्ताह में एक बार भी मालिश करने से बालों का रूखापन दूर हो जाएगा।

रोजाना न धोएं बाल

यदि आप रोजाना बाल धोते हैं तो भी आपके बाल रूखे नजर आएंगे। बालों की देखभाल करने के लिए भूलकर भी रोजाना बाल न धोएं।

यहां हमने जाना कि बालों को रूखेपन से कैसे बचाएं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन लोगों को नही खाना चाहिए इलायची