बुरी नजर से बढ़ रहा है घर का क्लेश, आज से ही करें ये उपाय


By Sahil29, Nov 2023 02:53 PMnaidunia.com

बुरी नजर लगना

कुछ लोगों के घर में क्लेश का माहौल बना रहता है। शायद आप भी जानते होंगे कि खुशियों का माहौल बिगड़ने के पीछे किसी की बुरी नजर भी हो सकती है।

नजर दोष से बचाव

नजर दोष से स्वास्थ्य, सोच और व्यक्ति की प्रगति के प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। आइए इससे बचाव के कुछ आसान उपायों के बारे में जान लेते हैं।

दरवाजे पर लगाएं नींबू-मिर्च

घर के मुख्य दरवाजे पर शनिवार के दिन नींबू-मिर्च टांग दें। नजर दोष से बचने का यह सबसे कारगर उपाय होता है। ऐसा हर शनिवार करें और पुराने वाले नींबू-मिर्च को हटा दें।

नमक-पानी

वास्तु शास्त्र की मानें तो बुरी नजर से बचने के लिए घर के फर्श पर पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इस उपाय से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है।

कपूर जलाएं

अगर पारिवारिक क्लेश को दूर करना चाहते हैं तो कपूर भी जला सकते हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा और नकारात्मकता भी दूर हो सकती है।

लॉकेट धारण करें

बुरी नजर से बचने के लिए आप पंचमुखी हनुमान जी का लॉकेट धारण करें। इसके साथ ही, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं।

काला धागा पहनें

नजर दोष से खुद का बचाव करने के लिए आप काला धागा भी पहन सकते हैं। अगर आप अपने हाथ या पैर में काला धागा बांध लेते हैं तो आपका बुरी नजर से पीछा छूट जाएगा।

भक्ति के गीत सुनें

घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप सुबह-शाम भक्ति के भजन भी सुन सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से बुरी नजर से आपका बचाव हो सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंडली में ऐसे बनता है कालसर्प योग, यूं पाएं छुटकारा