नींद पूरी न होना, बीमारी और बहुत अधिक थकान होने पर आंखों और चेहरा सूजा नजर आता है।
शराब का अधिक सेवन और तनाव भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है।
कुछ घरेलू उपायों की मदद से सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
चेहरे पर बर्फ रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे त्वचा की सूजन कम होती है।
डिहाइड्रेशन के कारण सूजन और एलर्जी हो सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
यदि आप सूजन का सामना कर रहे हैं, तो ऐसा नमक के कारण हो सकता है। ऐसे में सॉल्ट का सेवन सीमित कर दें।
आलू को काटकर सूजन वाले एरिया पर रगड़ना है। ऐसे 5 मिनट तक करें। जल्द ही आपको आराम मिलेगा।
गर्म सिकाई भी सूजन को दूर करने का प्रभावी उपाय है। हालांकि बहुत गर्म हीट पैड रखने से बचना होगा। इससे त्वचा जल सकती है।