आमतौर पर लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशानियां होती है। इसमें सबसे बड़ी समस्या बालों का झड़ना होता है।
लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से अक्सर लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो जाती है।
अगर आप भी झड़ते हुए बालों से परेशान हो रहे है, तो इन घरेलू उपायों को एक बार जरूर आजमाएं।
करी पत्ते में विटामिन ए और विटामिन ई जैसे गुण पाए जाते है, जो बालों के लिए लाभकारी होते है। करी के पत्ते का हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाएं।
अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को मजबूत रखने में सहायक होता है। कच्चे अंडे को बालों में 10-15 मिनट लगाने से बालों की झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज के रस का नुस्खा काफी पुराना है। प्याज को घिसकर उसमें से रस निकालकर बालों की अच्छी से मालिश करें। इस नुस्खे से बाल मजबूत होते है।
मेथी आपके झड़ते बालों को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। मेथी को रात में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी का पेस्ट बना लें और बालों में लगभग 15 मिनट तक लगाएं।