शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज, किडनी के साथ-साथ हार्ट अटैक की रिस्क भी बढ़ा देता है। ऐसे में अपनी जीवनशैली के साथ खानपान भी नियंत्रित करना जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, लेकिन आप अखरोट के इस्तेमाल करेंगे तो कोलेस्ट्रॉल तेजी से कंट्रोल होगा।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्रोत होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
इसके अलावा अखरोट में कॉपर, जिंक, आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम और कई विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर की कई जरूरतें पूरी होती है।
अखरोट में मौजूद गुण शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव को उत्पन्न करते हैं, जिससे दिल की धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। फैट खत्म होने लगता है।
अखरोट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधार लाता है। हार्ट हेल्थ में सुधार लाने में मदद मिलती है। अखरोट में कैलोरी की मात्रा भरपूर होती है, जो एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।