पतले बालों को घना बनाने के उपाय


By Arbaaj25, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

इन दिनों पतले बालों की समस्या बढ़ती जा रही है। बाल पतले होने के कारण बेजान भी होने लगती है, जिसके कारण बाल टूटने भी लगते है।

घने बाल के लिए उपाय

अगर आपके बाल पतले हो गए है और घना बनाना चाहते है, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए घने बाल करने वाले उपायों को जानते है।

नारियल तेल लगाएं

बालों को घना बनाने के लिए शैंपू करने से पहले नारियल तेल लगाएं। नारियल तेल लगाने के 2 घंटे बाद शैंपू करें।

प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस भी बालों को घना बनता है। इसके लिए हफ्ते में 2 बाल कम से कम बालों में प्याज का रस लगाएं। ऐसा करने से बाल घने और मोटे बनेंगे।

चावल का पानी

बालों में चावल का पानी भी लगाया जा सकता है। चावल के पानी से बालों को धोने से बाल घने होते है। इसके लिए रात को पानी में चावल डालकर रख दें और सुबह छानकर बाल धोएं।

नहाने के बाद कंघी न करें

अक्सर देखा जाता है कि लोग नहाने के तुरंत बाद बालों में कंघी करते है, लेकिन ऐसा न करें। ऐसा करने से भी बाल टूटने लगते है।

इन उपायों से बालों को घना कर सकते है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे के काले धब्बे होंगे कम, टमाटर के साथ लगाएं गुलाब जल