घुटनों से आती है कट-कट की आवाज? करें ये उपचार


By Sahil29, Nov 2023 12:33 PMnaidunia.com

घुटनों से आवाज आना

पोषक तत्वों की कमी के चलते कम उम्र में ही लोगों को घुटनों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। इसमें घुटनों से कट-कट की आवाज आना भी शामिल है।

हड्डियों की गंभीर बीमारी

हड्डियों के जोड़ों से कट-कट की आवाज आने का कारण एयर बबल्स का बनना होता है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना हड्डियों की गंभीर बीमारियों को न्योता देने के बराबर है।

घरेलू उपाय

घुटनों की आवाज को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। इसके पीछे एक कारण खराब लाइफस्टाइल है, जिससे बचने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करना जरूरी है।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

घुटनों से आने वाली आवाज से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और ज्वाइंट्स में हवा भरने का खतरा भी कम हो जाता है।

अजवाइन और लौंग का तेल

अजवाइन के औषधीय गुण जोड़ों के दर्द को कम करने का भी काम करते हैं। अगर सरसों के तेल में अजवाइन और लौंग मिलाकर शरीर की हड्डियों पर लगाते हैं तो काफी फायदा मिलता है।

हरसिंगार के पत्ते

हरसिंगार के पत्तों में हल्दी और चूना मिलाकर ज्वाइंट्स पर लगाएं। ऐसा नियमित करने से घुटनों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अखरोट और बादाम खाएं

अखरोट और बादाम के बारे में बता दें कि इनमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। नियमित नट्स खाना ज्वाइंट्स के लिए तेल की तरह काम करेगा और जोड़ों के बीच ग्रीस को भी बढ़ाएगा।

रोजाना करें एक्सरसाइज

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से आप खुद को कई गंभीर रोगों से बचा पाएंगे।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जोड़ों के दर्द को कम कर देंगे ये 5 तेल