जानिए नाक से खून आने के घरेलू उपाय


By Kushagra Valuskar19, May 2023 03:41 PMnaidunia.com

नकसीर फूटना

गर्मियों में कई लोगों को नाक से खून बहने की शिकायत रहती है। नाम से खून आने को नकसीर फूटना कहा जाता है।

नाक से खून बहना

कई बार अधिक गर्मी के कारण नाक के अंदर बल्ड वेसल फट जाती हैं और खून बहने लगता है। नाक से खून बहने के कई कारण हो सकता है।

सेहत

वैसे तो नाक से खून बहना कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन बार-बार इसका होना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

घरेलू उपाय

गर्मी में नाक से खून बहने पर आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

नाक को बंद करें

नाक से अचानक खून आने लगे तो नाक को तुरंत हल्के हाथों से बंद कर दें। इस दौरान मुंह से सांस लेते रहें।

प्याज का रस

प्याज के रस को कॉटन बॉल में डुबोकर नाक पर रखें। इसे 2 मिनट तक लगा रहने दें। प्याज की गंध से ब्लड क्लॉटिंग में मदद मिलेगी।

सेब का सिरका

नाक से खून बहने की समस्या होने पर सेब का सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ की सिकाई

नाक से खून बहने पर बर्फ की सिंकाई करना फायदेमंद होता है। इसके लिए साफ सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक की सिंकाई करें।

बेहद लाभकारी है जामुन का सिरका, कई बीमारियों से दिलाता है निजात