मोटापा कम करने के रामबाण उपाय


By Arbaaj04, Jul 2024 09:00 AMnaidunia.com

आजकल मोटापे की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान माना जाता है। मोटापा कम करने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते है, लेकिन फिर भी कम नहीं होता है।

रामबाण उपाय

अगर आप मोटापे के शिकार हो चुके है, तो आज से इन घरेलू उपायों को आजमाएं। इन उपायों को करने से मोटापे को कम किया जा सकता है।

गर्म पानी पिएं

दिन की शुरुआत आपको गर्म पानी से करनी चाहिए। रोजाना सुबह उठने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पिएं। गर्म पानी वजन को कम करता है।

नाश्ते में सेब खाएं

मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में सेब को शामिल करना चाहिए। दरअसल, सेब में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रहता है।

लौकी का जूस पिएं

जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि जूस में पोषक तत्व पाए जाते हैं। हेल्दी तरीके से मोटापा कम करने के लिए 1 गिलास रोज लौकी का जूस पिएं।

लहसुन की कली खाएं

मोटापे से निजात पाने के लिए लहसुन की कली भी कारगर साबित होती है। इसके लिए रोजाना खाली पेट 2 लहसुन की कली को खाएं।

रात को त्रिफला पानी पिएं

रात को सोने से पहले 1 गिलास हल्के गर्म पानी में त्रिफला पूर्णा को मिलाकर पिएं। इस पानी को पीने से मोटापा कम होता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, ऐसे बनाएं होममेड क्रीम