गले में जकड़न से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं। घरेलू नुस्खे जिनका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है।
गले में जकड़न होने पर काफी असहजता महसूस होती है। ऐसा अक्सर बदलते मौसम के कारण होता है। लेकिन इससे छुटकारा भी पाया जा सकता है।
गले में जकड़न और दर्द महसूस होने पर नमक के पानी से गरारा करना चाहिए। 1 गिलास गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें।
गले की जकड़न से राहत पाने के लिए आप तुलसी का पानी भी पी सकते हैं। 1 कप पानी में 4 तुलसी की पत्तियां डाल दें और कुछ मिनट तक उबाल लें फिर छानकर पिएं।
गले की जकड़न दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पी सकते है। इसके लिए रात को 1 गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच छोटा हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं।
इमली का पानी पीने से भी गले की जकड़न से राहत मिल सकती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो गले में दर्द, खराश और जकड़न को दूर करता है।
इन घरेलू उपायों को करते समय एक बात का ध्यान रखें कि सभी उपाय एक साथ नहीं करें। इसकी एक उपाय को एक समय में ही करें।
घरेलू नुस्खे की मदद से गले की जकड़न दूर हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ