चेहरे पर झाइयां निकलने पर त्वचा की खूबसूरती कम हो जाती है। झाइयों की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं।
चेहरे पर झाइयां निकलने के पीछे कई कारण होते है। बढ़ती उम्र और धूप के चेहरे पर झाइयां निकलने के मुख्य कारण है।
झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन आसान घरेलू उपायों को एक बार जरूर आजमाएं।
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए प्याज बेहद ही कारगर है। एक प्याज को काट कर गर्म पानी में रखें और थोड़ी देर उस पानी को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
आलू का आमतौर पर सब्जी के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन आलू के नुस्खे से झाइयां भी हटा सकते है। आलू के छिलके को झाइयों पर लगाने से भी झाइयां खत्म होती है।
शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर चेहरे पर लगभग 10-15 तक लगाएं।
एक कटोरे पानी में चावल को भिगोकर रखें, चावल अच्छी तरह भीगने के बाद उसके पानी को रूई की मदद से झाइयों पर लगाएं।