लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाएं? जानें


By Prakhar Pandey10, Jul 2023 11:36 AMnaidunia.com

कपल्स

आज के समय में लव मैरिज करना बेहद सामान्य बात हो गयी हैं। लेकिन फैमिली को ये बताना आज भी कपल्स के लिए मुश्किल रहता हैं कि वो एक दूसरे से प्यार करते है और शादी करना चाहते हैं।

लव मैरिज

लव मैरिज को शादी बनाने के लिए जरूरी हैं कि आप फैमिली को सबसे पहले अपने रिश्ते के लिए राजी कर लें। ऐसा करने के लिए आप पहले से ही फैमिली को संकेत दे दे।

गर्लफ्रेंड

अगर आपके घरवाले आपकी गर्लफ्रेंड को पहले से ही जानते हो तो शादी में और आसानी होती हैं। ऐसा होने पर सही वक्त पर आप शादी की बात रख सकते हैं।

पॉजिटिव माहौल

अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते हैं तो उसके बारे में अपने घर में पॉजिटिव माहौल बनाना शुरू कर दें। अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी आदतों का जिक्र करें।

आराम से करें बात

घर में अपने रिलेशनशिप के बारे में तभी बताएं जब फैमिली का माहौल खुशनुमा हो। सही वक्त पर सही बात बताने से आपके घरवाले लव मैरिज के लिए मान भी सकते हैं।

रिलेटिव

लव मैरिज के लिए सबसे पहले अपने घरवालों को रिलेटिव या अपने किसी दोस्त का उदाहरण देकर उन्हें समझाएं। घरवालों को लव मैरिज के लिए मनाते समय प्यार से और विनम्रता समझाएं।

समझाएं

अगर आप खुद घरवालों को ये बात नहीं बता पा रहे हैं। तो अपने किसी क्लोज फ्रेंड या रिलेटिव से घरवाले को मनाने के लिए कहें।

धैर्य

लव मैरिज के लिए घरवालों को मनाना कभी-कभी काफी मुश्किल होता हैं। ऐसे में धैर्य के साथ ही अपने घरवालों को मनाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऑफिस की इन्हीं गलतियों की वजह से बढ़ता है वजन