गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में जगह-जगह कीड़े मकोड़े अपना डेरा जमा लेते हैं। कभी यह चीनी के डिब्बे में झुंड बनाएं नजर आते हैं तो कभी जमीन पर मंडराती नजर आती हैं।
चींटी लाल हो या काली दोनों ही अलग-अलग तरीके से परेशान कर देते हैं। अगर आप भी घर में चींटियों के आतंक से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से घर से दुम दबाकर चींटियां भाग जाएंगी।
चींटियों को काली मिर्च बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इसलिए घर के जिन भी कोनों में चींटियां नजर आए, वहां पर काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें। ऐसा करने से चींटियां दुम दबाकर भाग जाती हैं।
घर से काली या लाल चींटियों को भगाने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिकार स्प्रे तैयार करें। इसे वहां छिड़के जहां वो नजर आ रही है।
घर से काली चींटियों को भगाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को उनके एंट्री पॉइंट पर छिड़क दें। इससे वो आसपास भी नजर नहीं आएंगी।
घर से चींटियों को भगाने के लिए चॉक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए घर में जहां-जहां चीटियां घूमती हैं, वहां चॉक से लाइन खीचे दें। इससे वो बाहर चली जाएंगी।
चींटियां चींटियों को भगाने के लिए जरा कॉफी पाउडर या तेजपत्ता को वहां रखें जहां ये आती-जाती हैं। इनकी गंध से चींटियां दूर भागती हैं।
घर से दुम दबाकर भागेंगी चींटियां, बस कर लें ये नुस्खे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ