रात के समय नींद टूटना आम बात है, लेकिन यह समस्या आपके साथ बार-बार हो रही है, तो इससे आपके दिमाग और सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में आप ये काम कर सकते हैं-
अगर आप रात में इन कामों को करते हैं, तो इससे नींद टूटने की समस्या से राहत और गहरी नींद आने में सहायता मिल सकती है।
रात में सोने से कुछ देर पहले 10-20 मिनट तक गहरी सांस लें, ऐसा करने से आपका दिमाग शांत होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
अगर आप रात में सोने से पहले ध्यान करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। जिसके कारण आपको बेहतर नींद आती है।
अगर आप रात में देर से या कई बार जल्दी सोते हैं, तो नींद टूटने की समस्या हो सकती है। ऐसे में सोने के लिए समय तय जरूर करें।
इन उपायों को करने के अलावा आप संतुलित आहार लें और रात में सोने से पहले मोबाइल ना चलाएं। ऐसा करने से गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको इन उपायों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com