मौसम में बदलाव आने से अक्सर छींकने की समस्या हो जाती है। बार-बार छींकने ने सिर में भी दर्द होता है।
बार-बार छींक आना ये एक आम समस्या है। छींक से निजात पाने के लिए आप इन आसान घरेलू नुस्खों को आजमा सकते है।
आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट नाक को साफ करता है आंवला के सेवन से छींक की समस्या से राहत मिलती है।
बार-बार आ रही छींक से परेशान हो रहे है, तो सुबह और शाम के समय अदरक वाली चाय का सेवन करें।
लहसुन छींक की समस्या से राहत पाने के लिए कारगर उपाय है। लहसुन नाक में रुके बैक्टीरिया को खत्म करता है।
छींक की समस्या से निजात के लिए आप काली इलायची का भी सेवन कर सकते है। बड़ी काली इलायची को मुंह में रखकर चबाना चाहिए।