गर्मी में कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसमें एसिडिटी, अपच और पेट फूलना शामिल हैं।
कई लोगों का खाना खाने के बाद पेट फूलने लगता है। यह गैस की वजह से हो सकता है।
पेट फूलने पर घबराहट, बेचैनी, दर्द, थकान और भूम कम लगने जैसे लक्षण सामने आते है।
यदि आपको ब्लोटिंग की प्रॉब्लम रहती है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
पेट फूलने की समस्या होने पर सौंफ का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
केले में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से सूजन को कम करने में मदद मिलेगी।
दही में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको ब्लोटिंग की दिक्कत है तो डाइट में दही शामिल करें।
नींबू पानी पीने से पेट फूलने की समस्या से आराम मिलता है। इसके लिए गुनगुना पानी लें।