खाना खाने के बाद पेट में दर्द हो, तो क्या करें?


By Sahil03, Jan 2024 08:00 AMnaidunia.com

पेट में दर्द होना

अक्सर कई वजह से पेट में दर्द होता है। कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट का दर्द परेशान करने लगता है। आमतौर पर ऐसा ज्यादा या अनहेल्दी खाना खाने की वजह से होता है।

खाना खाने के बाद क्या करें?

सवाल खड़ा होता है कि खाना खाने के बाद अचानक हो रहे पेट दर्द को कैसे रोका जा सकता है। दरअसल, इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।

वज्रासन मुद्रा में बैठे

जिन लोगों को खाना पचाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है, उन्हें वज्रासन मुद्रा में बैठना चाहिए। इसकी मदद से अपच, गैस और पेट दर्द से भी आपका बचाव होगा।

पेट की गर्म सिकाई करें

पेट दर्द होने की स्थिति में गर्म सिकाई करना भी असरदार होता है। इसके लिए आप हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉक जरूर करें

खाना खाने के बाद व्यक्ति को आलस्य नहीं दिखाना चाहिए। कुछ लोग खाना खाते ही लेट जाते हैं और इस वजह से पेट में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए वॉक करें।

काले नमक का सेवन

खाना खाने के बाद पेट दर्द होने पर काला नमक भी आप खा सकते हैं। बता दें कि इसका सेवन करने से पेट दर्द, अपच और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सौंफ चबाएं

अक्सर लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाते हैं। डिनर करने के बाद सौंफ चबाने से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद मिलती है।

मसालेदार चीजों से परहेज

यदि आपको पेट दर्द की परेशानी होती है तो मसालेदार चीजों से परहेज करें। ऐसा न करने पर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों से कान में दर्द हो, तो करें ये उपाय