इन घरेलू नुस्खों से 50 की उम्र के बाद भी मजबूत रहेंगे दांत


By Sahil22, Sep 2023 07:43 PMnaidunia.com

मजबूत दांत

सभी चाहते हैं कि उनके दांत लंबे समय तक मजबूत रहें, लेकिन बिगड़ते लाइफ्स्टाइल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाता है। 50 की उम्र के बाद दांतों से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं।

कमजोर दांत

दांतों के कमजोर होने पर कई तरह की परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। मसूड़ों में सूजन से लेकर दांतों में दर्द होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बीमारियों का खतरा

शायद आपको हैरानी होगी कि दांतों से जुड़ी परेशानी होने से कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इसमें डायबिटीज, दिल का रोग और मुंह के कैंसर जैसी बीमारी शामिल है।

घरेलू नुस्खें

अपनाएं कुछ आसान घरेलू नुस्खों के जरिए आप अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन घरेलू नुस्खों को अपनाने की विधि के बारे में।

मुलेठी

दांतों से जुड़ी परेशानी से राहत पाने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी में लिकोरीसीडिन होता है, जिसके जरिए दांतों में होने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।

तुलसी

दांतों की हेल्थ के लिए तुलसी भी काम आती है। इसके चमत्कारी गुण दांतों में प्लाक और कैविटी जैसी परेशानियों से आपको बचाते हैं।

आंवला

आमतौर पर आंवला सभी की किचन में मौजूद होता है। दांतों को मजबूत बनाने और कैविटी से बचाए रखने में आंवला आपकी मदद कर सकता है।

पुदीना

पुदीने के पानी का कुल्ला करने से दांतों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, पुदीने के एंटी बैक्टीरियल गुण आपके दांतों को मजबूती भी प्रदान करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इन फूड्स का करें सेवन