पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है। सूजन आने के कई कारण हो सकते है जैसे- मोच, ज्यादा देर तक पैर लटका कर बैठना या फिर पैरों में पूरी तरह से रक्त प्रवाह न होना।
घरेलू नुस्खे सूजन के लिए बेहद ही कारगर माने जाते हैं। आइए जानते है किन घरेलू उपायों से पैरों की सूजन को कम किया जा सकता है।
नींबू का रस, जैतून का तेल और आधा चम्मच दालचीनी के चूर्ण को मिलाकर सूजन वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से सूजन कम किया जा सकता है।
सेंधा का नमक पैरों की सूजन से निजात दिलाने के लिए कारगर माना जाता है। सेंधा नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें पैरों को भिगो दें।
पैर में सूजन आने पर बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को जमा करके सिकाई करें।
पैर में सूजन आने पर बर्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को जमा करके सिकाई करें।
पैरों में सूजन होने पर नमक के सेवन से परहेज करना चाहिए। कम मात्रा में नमक का सेवन करने पर भी पैरों की सूजन से राहत पाया जा सकता है।
हल्दी और नारियल तेल का नुस्खा भी सूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी और नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को सूजन वाली जगह पर लगाएं।