दांतों की केयर न करने पर सड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। चलिए जान लेते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर दांतों की सड़न को कम किया जा सकता है।
रोजाना ब्रश करने से दांतों की सड़न को कम किया जा सकता है। अगर दांत खराब हो रहे हैं तो सुबह और शाम दोनों समय ब्रश करें।
दांतों की सड़न के पीछे चीनी का ज्यादा सेवन करना एक अहम कारण है। इससे बचना चाहते हैं तो मीठी चीजों का कम मात्रा में सेवन करें।
दांतों में खाना अटकने के कारण सड़न होने लगती है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे तो दांतों की सफाई होती रहेगी।
खाना अटकने की स्थिति में दांतों को आराम दें। हमेशा खाना खाते रहने से दांतों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता है।
अनहेल्दी चीजें ज्यादा खाने वालों के दांत जल्दी खराब होते हैं। दरअसल, दांतों के बीच जंक फूड जल्दी अटक जाता है, जिससे सड़न होने लगती है।
दांतों की सड़न दूर करने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल नियमित तौर पर करें। ऐसा नहीं करेंगे तो दांत खराब होने की संभावना ज्यादा बनी रहेगी।
समय-समय पर डेंटल चेकअप कराते रहें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे दांतों के खराब होने की संभावना काफी हद तक कम होती है।