दांतों की सड़न को रोकने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय


By Sahil05, Apr 2024 08:39 AMnaidunia.com

दांतों की सड़न

जंक फूड्स खाने की आदत और दांतों का ख्याल न रखने की वजह से दांतों में सड़न होने लगती है। सवाल खड़ा होता है कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

दांतों से जुड़ी समस्या

यदि आपके दांत सड़ने लगते हैं तो आपको दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, दांत हद से ज्यादा भी खराब हो सकते हैं।

घरेलू उपाय

अपनाएं दांतों की सड़न को रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि किन चीजों का सेवन सुबह के समय करना चाहिए।

लौंग आएगा काम

आयुर्वेद में लौंग को बेहतरीन औषधि माना जाता है। दांतों में दर्द या सड़न होने पर आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम भी असरदार

पुराने समय में दांतों को साफ रखने के लिए नीम के दातुन का प्रयोग किया जाता था। बता दें कि नीम के एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों पर प्लाक नहीं जमने देते हैं।

नमक के पानी से कुल्ला करें

दांतों में सड़न होने पर नमक के पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में एक से दो बार करने से आपको काफी असर देखने को मिलेगा।

दांत पर लगाएं एलोवेरा

दांतों में हो रही सड़न को रोकने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए दांत के ऊपर एलोवेरा जेल को लगाएं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी आपको सूचित करने के लिए दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने दांतों की सड़न को दूर करने के उपायों को लेकर बात की। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लाइफस्टाइल में ये आदतें डैमेज कर सकती है लिवर