दांतों को सड़ने से बचाएंगे ये घरेलू उपाय


By Sahil14, Jun 2024 04:25 PMnaidunia.com

दांतों की सड़न को समझें

दांत हमारे शरीर का प्रमुख हिस्सा है। कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उनके दांतों में सड़न हो रही है। इससे दांत भी कमजोर होने लगते हैं।

घरेलू उपाय अपनाएं

दांतों की सड़न को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। इन्हें अपनाकर दांत में होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है।

दांतों के बीच खाना फंसना

दांत में सड़न होने का सबसे बड़ा कारण खाने का फंसना है। अगर आप दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो मुंह की सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा।

नमक के पानी से कुल्ला करें

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए दिन में एक बार नमक के पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से दांत के दर्द में भी थोड़ी राहत मिल सकती है।

लौंग है मददगार

दांतों के नीचे लौंग को चबाकर रस चूसते रहें। ऐसा करने से दांतों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं, दांत सड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।

फ्लोराइड युक्त माउथवॉश

दांतों की सड़न को रोकने के लिए आप फ्लोराइड युक्त माउथवॉश से कुल्ला कर सकते हैं। ऐसा करने से दांतों के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

लहसुन भी है कारगर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लहसुन को दांतों से चबाकर खाने से सड़न दूर हो सकती है। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इसे राय के तौर पर लेने की भूल न करें। दांतों से जुड़ी समस्या बढ़ने पर हमेशा डेंटिस्ट से संपर्क करें।

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए यहां बताए गए उपाय अपनाएं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में पेट रहता है भारी? खाना पचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स