गुलाबी होठों के लिए आजमाएं ये देसी तरीके


By Ekta Sharma17, Aug 2023 05:17 PMnaidunia.com

होठों का कालापन

चेहरे पर आंख, नाक, कान और गाल की ही तरह होंठ भी काफी अहम होते हैं। इनकी सुंदरता बनाए रखने के लिए भी खास ध्यान देना होता है।

पिंक लिप्स

कुछ लोगों के होंठ काले नजर आते हैं। हालांकि इसके कुछ कारण हो सकते हैं। काले होंठों की वजह से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है।

घरेलू नुस्खे

होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और देसी नुस्खे बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने होंठों को नेचुरल पिंक लुक दे सकती हैं।

खीरा

खीरा स्किन को हाइड्रेट करता है। अपने होंठों पर आधे घंटे के लिए ताजे खीरे की स्लाइस रख लें। इससे आपको होंठ कुछ ही दिनों में नेचुरल लुक में आने लगेंगे।

चुकंदर

चुकंदर होंठों के कालेपन को दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसके इस्तेमाल से आपके काले होंठ कुछ ही दिन में गुलाब की पंखुड़ियों की तरह कोमल हो जाएंगे।

इस तरह लगाएं

अपने लिप्स को नेचुरल लुक देने के लिए चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट के बाद होंठों को पानी से वॉश कर लें।

एलोवेरा

एलोवेरा से बहुत जल्दी होंठों का कालापन दूर हो जाता है। इसके लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर अपने होंठों पर अच्छे से मसाज करें। रात में सोने से पहले भी आप इसे लगा सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 3 दालें