पाचन क्रिया में आंते महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में अगर यह कमजोर हो जाए, तो कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आंतों को मजबूत रखने के आज हम कुछ घरेलू उपाय बताएंगे
अगर आप रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
दही और छाछ के भीतर प्रोबायोटिक्स की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाते हैं। जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं।
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में आंतों को डिटॉक्स करने में सहायता करते हैं।
गर्मियों के मौसम में अगर आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आंतों को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप फाइबर से युक्त भोजन जैसे कि फल, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और चिया सीड़्स का सेवन करते हैं, तो इससे आंतों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको इन घरेलू नुस्खों से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com