आंतों को साफ करने के घरेलू उपाय, पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर


By Arbaaj09, Aug 2024 08:38 PMnaidunia.com

गलत खानपान की वजह से आंतों में गंदगी जम जाती है, जिसकी वजह से पेट साफ होने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही, अपच की समस्या भी हो सकती है।

घरेलू उपाय

आंतों में गंदगी जमने पर घरेलू उपायों की मदद ले सकते है। घरेलू नुस्खों को आजमा कर आंतों की गंदगी साफ हो सकती है।

सेब खाएं

आंतों की गंदगी साफ करने के लिए खाली पेट रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। दरअसल, पेट में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को साफ करता है।

त्रिफला खाएं

आंतों की गंदगी बाहर निकलने के लिए त्रिफला का सेवन कर सकते है। इसके लिए 1 चम्मच त्रिफला पाउडर गर्म पानी के साथ रात में लें।

नाशपाती खाएं

आंतों की सफाई के लिए नाशपाती का सेवन करना भी कारगर माना जाता है। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है, जो गंदगी को बाहर करता है।

गर्म नींबू पानी

सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इस ड्रिंक को पीने से भी आंतों की सफाई हो सकती है।

शहद और हल्दी

आंतों की गंदगी निकालने के लिए शहद और हल्दी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।

केला खाएं

आंतों की सफाई करने के लिए डाइट में केले को शामिल कर सकते है। दरअसल, केले में हाई फाइबर पाया जाता है, जो गंदगी को निकालता है।

आंतों की सफाई के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माइग्रेन के अलावा, इन 5 कारणों से भी हो सकता है सिरदर्द