आज के समय में हर कोई अनहेल्दी चीजों का ज्यादा सेवन करता है। जंक फूड और मसालेदार खाना खाने से पेट में गंदगी जमा हो जाती है। पेट का कचरा साफ करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों के दिनों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लोग नींबू पानी पीते हैं। हालांकि, नींबू पानी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करता है।
पेट की सेहत के लिए खीरे का जूस भी फायदेमंद होता है। इस जूस का सेवन सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी दूर हो जाती है।
पेट को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें। पेट को दुरुस्त रखने के लिए आप योगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं।
बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हो तो एक चम्मच शहद और सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाएं। ये ड्रिंक पेट को दुरुस्त रखने में मददगार है।
पेट की गंदगी साफ करने के लिए घर पर पेठा का जूस भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक अच्छा पेठा लें, जिसमें गूदा ज्यादा हो। आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
पेट को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो फाइबर युक्त चीजों को ज्यादा खाएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी चीजें ज्यादा खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिएं। पानी पीने से पेट की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है।
यहां हमने जाना कि पोट की गंदगी साफ करने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ