पिंपल से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Sahil23, Nov 2023 01:26 PMnaidunia.com

पिंपल्स

पिंपल की समस्या का सामना ज्यादातर लोग करते हैं। एक बार पिंपल हो जाता है तो इसके बाद चेहरे पर भी कई निशान छूट जाते हैं।

घरेलू उपाय

अगर आप पिंपल से परेशान हो गए हैं तो घर ही बैठे इससे छुटकारा पा सकते हैं। इन नेचुरल तरीकों को फॉलो करने से चेहरे पर कोई निशान भी नहीं रहता है।

टूथपेस्ट

पिंपल को दूर करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। रात के समय पर चेहरे पर टूथपेस्ट लगाकर सोने से पिंपल का साइज काफी कम हो सकता है।

ग्रीन टी

पिंपल की समस्या से परेशान लोग ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी के एक बैग को ठंडा कर लें और रात को सोते समय पिंपल पर रख लें।

टी ट्री ऑयल

पिंपल्स कंट्रोल करने के लिए टी ट्री ऑयल भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुण चेहरे की सूजन को कम करने का भी काम करते हैं।

एलोवेरा जेल

पिंपल से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात के समय मुंहासे वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाकर आप सो सकते हैं।

लहसुन

पिंपल को जल्द ठीक करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लहसुन का पेस्ट पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं और जलन महसूस होने पर उस जगह को ठंडे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे 5 मिनट तक पिंपल पर लगाएं और फिर चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट खाएं 5 फल, झट से निकलेगी आंतों की गंदगी