बालों को लंबा बनाने के लिए उनकी देखभाल रोजाना करें। इसके लिए आपको एक हेयर केयर रूटीन को अच्छे से फॉलो करना होगा।
अगर आप चाहे तो कुछ आसान टिप्स फॉलो करके भी बालों को लंबा बना सकती हैं। आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
बालों में तेल लगाना जरूरी होता है। यदि ऑयलिंग नहीं की जाती है तो बाल रूखे बन जाते हैं और बालों की चमक भी दूर हो जाती है।
बालों में रात के समय कंघी जरूर करके सोएं। दरअसल, ऐसा करने से सुबह के समय बाल ज्यादा नहीं उलझेंगे और बाल कम टूटेंगे।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के समय कंघी करके सोने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है। बशर्ते कंघी धीरे-धीरे करें।
यदि बालों को लंबा बनाना चाहती हैं तो रात के समय चोटी करके सोएं। माना जाता है कि ऐसा करने से बालों की लंबाई जल्दी बढ़ती है।
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे बनें तो गलती से भी बालों को खुला न छोड़ें। ऐसा करने से हेयर फॉल की परेशानी बढ़ सकती है।
यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए है। इस पर भरोसा करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें।
बालों को लंबा बनाने की टिप्स को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ