भयंकर से भयंकर दाद, खाज और खुजली को ऐसे करें खत्म


By Ritesh Mishra17, Feb 2025 11:48 AMnaidunia.com

आजकल के फैशन के दौर में कई लोग ज्यादा टाइट कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इसके कारण शरीर को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।

दाद, खाज और खुजली होने का क्या कारण है?

साथ ही टाइट कपड़े पहनने से पसीना भी ज्यादा आता है, जिससे दाद, खाज और खुजली जैसी समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति परेशान हो सकता है।

दाद, खाज और खुजली से कैसे छुटकारा पाएं?

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको दाद, खाज और खुजली को खत्म करने का कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपको इससे छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

नीम और हल्दी का लेप

दाद, खाज और खुजली को खत्म करने के लिए नीम और हल्दी का लेप असरदार है। इसके लिए 10-15 नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे वहां लगाएं जहां पर समस्या हो रही है, फिर 30 मिनट बाद इसे धो लें।

नारियल तेल और कपूर

दाद, खाज और खुजली को ठिक करने के लिए नारियल तेल और कपूर दादी मां का नुस्खा माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 कपूर की गोली डालकर घोल लें। इसे दिन में 2 बार खुजली वाली जगह पर लगाएं।

दाद, खाज और खुजली के लिए लहसुन का रस

इसके लिए 2-3 लहसुन की कलियां पीसकर उनका रस निकालें। अब इसे दाद या खुजली वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा और लौंग का पेस्ट

इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 लौंग पीसकर मिलाएं। अब इसे दाद या खुजली वाली जगह पर लगाएं और सूखने दें।

इन तरीकों से आप भी भयंकर से भयंकर दाद, खाज और खुजली से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर पर Vitamin C सीरम कैसे बनाएं?