कुछ लोग हमेशा कमर दर्द से परेशान रहते हैं। आज कमर दर्द को कम करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं।
कमर दर्द होने पर सरसों के तेल से मालिश करें। ऐसा आप सोने से पहले भी कर सकते हैं, जिससे कमर दर्द ज्यादा महसूस नहीं होगा।
कमर दर्द को कम करना चाहते हैं तो अदरक का पेस्ट भी लगाएं। ऐसा करने से पीठ में होने वाला दर्द काफी हद तक कम हो सकता है।
कमर का दर्द दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर दें। इसका सेवन शाम के समय करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
कमर दर्द को कम करने के लिए योग और स्ट्रेचिंग करें। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसा करने से कमर के दर्द से राहत मिलती है।
गलत पोस्चर में बैठने से भी कमर का दर्द बढ़ता है। खासकर जिन लोगों की कमर में दर्द होता है उन्हें सही अवस्था में बैठना चाहिए।
कमर दर्द होने पर तुलसी का काढ़ा पिएं। तुलसी की पत्तियों का काढ़ा पीने से कमर में होने वाला दर्द कम हो सकता है।
रात के समय मेथी दाना भिगोकर रख दें। फिर सुबह उसका सेवन करें। ऐसा एक महीने तक करने पर आपको खुद आराम देखने को मिल जाएगा।
यहां हमने जाना कि कमर दर्द को दूर करने के लिए किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ