नींबू के रस को अपनी कोहनियों पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। कोहनी का कालापन दूर करने के लिए हफ्ते में 2 बार इससे लगाएं।
कोहनी का कालापन दूर करने के लिए दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे कोहनियों पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
कोहनी के कालेपन की समस्या को दूर करने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के कालेपन को दूर करने में सहायक है।