माइग्रेन से तुरंत राहत कैसे मिलती है?


By Sahil13, May 2024 03:56 PMnaidunia.com

माइग्रेन का दर्द

आज के समय माइग्रेन एक गंभीर समस्या है। कुछ लोग माइग्रेन के दर्द को सामान्य सिर दर्द समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। 

घरेलू उपाय

माइग्रेन की समस्या में माथे की एक तरफ असहनीय दर्द महसूस होता है। आज बात कर रहे हैं कि माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।

अदरक वाली चाय पिएं

माइग्रेन की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय पिएं। इस चाय को सुबह के समय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

लौंग का पाउडर

जब भी आपको माइग्रेन का दर्द महसूस हो तो लौंग के पाउडर में नमक मिलाकर दूध के साथ पी लें। ऐसा करने से आपको माइग्रेन के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए आप सिर पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। सिर दर्द को कम करने के लिए आप इस जेल से मालिश भी कर सकते हैं।

नॉर्मल पानी पिएं

कुछ लोगों को गर्मियों में ठंडा पानी पीना अच्छा लगता है, लेकिन माइग्रेन के मरीजों को नॉर्मल पानी पीना चाहिए। दरअसल, ठंडा या गर्म पानी माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर कर सकता है।

पूरी नींद लें

माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आपको 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। शरीर में नींद की कमी होने पर भी सिर दर्द बढ़ सकता है।

सिर की मालिश करें

माना जाता है कि माइग्रेन का दर्द दूर करने के लिए सिर, गर्दन और कंधों पर हाथों से मालिश करनी चाहिए। मालिश के लिए आप तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइग्नेन के दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन लोगों के लिए सत्तू है नुकसानदेह