अक्सर कुछ लोगों के मुंह में छाले हो जाते हैं। इनकी वजह से व्यक्ति के लिए कुछ भी खाना और पीना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर जीभ पर होने वाले छाले पेट की गर्मी के कारण होते हैं।
मुंह के छाले सही करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन्हें आजमाने से मुंह के छालों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
रातभर में मुंह के छालों को कम करना है तो जीभ पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से छालों को ठंडक और आराम मिलेगा।
आयुर्वेद में शहद को बेहतरीन औषधि माना जाता है। जीभ के छालों को कम करने के लिए शहद लगाएं। इससे नए छाले निकलने बंद हो जाएंगे।
पेट की गर्मी के कारण मुंह के अंदर या जीभ पर छाले हो जाते हैं। इससे बचने के लिए दही का सेवन करें। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट को ठंडा रखेंगे।
मुंह के छालों को कम करने के लिए पान खाना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मुंह की जलन कम होती है और ठंडक मिलती है।
मुंह या जीभ के छालों से अक्सर परेशान रहने वालों को गुलकंद का पानी पीना चाहिए। दरअसल, गुलकंद का पानी पेट में ठंडक पैदा करता है।
जीभ के छालों को जड़ से खत्म करने के लिए नमक कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच नमक को गर्म पानी में डालकर कुल्ला करें।
मुंह के छालों को कम करने के घरेलू उपाय को लेकर यहां हमने बात की। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ