बच्चों को सेहत को ठीक रखने से लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत रहना जरूरी है। आइए जानते हैं कि बच्चों की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए?
बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने पर वायरल इंफेक्शन होने का अधिक खतरा होता है। ऐसे में उनकी इम्यूनिटी कुछ घरेलू उपायों से बढ़ा सकते हैं।
बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को फिट रखने के लिए उनको रोजाना सुबह कुछ देर योगासन कराएं। योगासन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उसकी डाइट तुलसी का काढ़ा शामिल करना चाहिए। तुलसी का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
बच्चों को बासी खाना खिलाने से परहेज करना चाहिए। बासी भोजन करने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए, ताजा खाना खिलाएं।
बच्चों की डाइट में खट्टे फल शामिल करें, क्योंकि उनमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बच्चों को शकरकंद खिलाना चाहिए। शकरकंद में भी विटामिन की अच्छी मात्रा होती है।
इन उपायों से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ा सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ