नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय


By Arbaaj18, Oct 2024 08:01 PMnaidunia.com

नाखून कमजोर होने से टूटने लगते है, जिसके कारण हाथों की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में नाखूनों को हेल्दी बनाकर रखना चाहिए।

घरेलू उपाय

नाखूनों की हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। आइए नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के उपाय जानते हैं।

नींबू का रस लगाएं

नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए नींबू के रस से मसाज करें। रात को सोने से पहले हफ्ते में एक बार रस से नाखूनों की मसाज करें।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर होता है। इसे रोज हल्का गरम करके लगाने से नाखूनों मजबूत होते हैं।

संतरे का रस लगाएं

नाखूनों को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए संतरे का रस लगाएं। दरअसल, इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

लहसुन का तेल लगाएं

लहसुन में सेलेनियम होता है, जो नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए लहसुन का तेल में नाखूनों पर लगाएं।

दूध और अंडा

नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए 1 कटोरी में दूध और अंडा डालकर नाखूनों को 10 मिनट तक डालकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से नाखूनों को धोएं।

इन उपायों से नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बना सकती है। लाइफस्टाइ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को सोने का सही समय क्या होता है?