दांत में नहीं लगेंगे कीड़े, करें 5 घरेलू उपाय


By Arbaaj05, Dec 2024 02:01 PMnaidunia.com

अक्सर लोगों के दांत में कीड़े लग जाते हैं, जिसके कारण दर्द और खाने-पीने में काफी दिक्कत होती है। आइए जानते हैं कि दांत में कीड़े लगने से कैसे बच सकते है?

घरेलू उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत में कीड़े न लगे, तो 5 घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। साथ ही, दांतों को हेल्दी भी बनाएगे।

लहसुन का उपाय

कीड़े से बचने के लिए दांत में लहसुन का पेस्ट लगाना चाहिए। 3-5 लहसुन की कली का पेस्ट बनाएं और दांतों पर 5 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद कुल्ला करें।

हींग का उपाय

1 गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा हींग पाउडर डालकर मिक्स करें उसके बाद इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से भी दांत में कीड़े नहीं लगते हैं।

आंवला का उपाय

आंवले का उपाय भी दांत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 आंवले का पेस्ट बनाएं और उसको दांतों पर लगाएं। 2-3 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करके पेस्ट को साफ कर लें।

मुलेठी का उपाय

दांत में कीड़े न लगा, तो इसके लिए मुलेठी का पाउडर बनाएं और उसकी मदद से ब्रश करें। ऐसा करने से भी दांत में कीड़े नहीं लगते हैं।

सरसों के तेल का उपाय

दांत को हेल्दी और कीड़े से बचाने के लिए 1 चम्मच सरसों तेल में चुटकी भर नमक और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर उससे ब्रश करें।

नहीं लगेंगे कीड़े

अगर आप इन 5 घरेलू उपाय में से किसी भी एक को आजमाते हैं, तो आपकी दांत में कीड़े लगने की संभावना काफी कम होती है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में सुबह 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं आएगा आलस