फंगस का घरेलू उपचार


By Shivansh Shekhar15, Nov 2023 09:28 PMnaidunia.com

फंगल इंफेक्शन

त्वचा पर कील मुंहासे और धब्बों का होना एक सामान्य बात है। कई लोग त्वचा से जुड़ी परेशानियों से चिंतित रहते हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन हो जाता है।

डॉक्टर से संपर्क

ऐसे में स्किन पर रेडनेस, खुजली और जलन होने लगती है। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

घरेलू उपचार

फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए आप घरेलू उपचार भी ले सकते हैं। आइए उन उपचारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सेब का सिरका

फंगल इंफेक्शन होने पर आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और 2 चम्मच सिरका डालें फिर चेहरे पर लगाएं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल इंफेक्शन को ठीक करने में सक्षम है। कोकोनट ऑयल को फंगस वाली जगह पर लगाएं और 1 घंटे बाद साफ कर लें।

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते हैं। इससे जलन और खुजली से भी राहत मिलती है। इसे ठीक करने के लिए आप दिन में 2 से 3 बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम के पत्ते

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी से इंफेक्शन वाली जगह को साफ करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉडी में प्रोटीन की कमी के लिए अंडा नहीं, ये 4 चीजें खाएं