पुरानी पीठ का दर्द कम करने के लिए देसी नुस्खे आजमाने चाहिए। आइए पीठ के दर्द से राहत पाने के कुछ आसान नुस्खे जानते हैं-
अक्सर पीठ में दर्द लंबे समय तक बैठने और एक्सरसाइज न करने से होता है। दर्द को कम करने में घरेलू नुस्खे काफी कारगर होते हैं।
पीठ के दर्द को कम करने के लिए व्यायाम करना एक हेल्दी तरीका है। रोजाना हल्का व्यायाम कम से कम 5 मिनट करना चाहिए।
दर्द से आराम दिलाने में सिकाई काफी फायदेमंद साबित होता है। आप गर्म या ठंडी सिकाई कर सकते हैं। सिकाई करने से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।
पुरानी पीठ का दर्द लहसुन के इस्तेमाल से कम हो सकता है। सरसों के तेल में लहसुन की कच्ची कलियां डालकर उबालें फिर उस तेल से मालिश करें।
आधे गिलास पानी में सेब के सिरके की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को पीठ के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।
हल्के नारियल तेल में कपूर को मिलाएं। इस मिश्रण को पीठ के दर्द वाले क्षेत्र पर लगाकर मालिश करें। ऐसा कुछ समय तक करने से दर्द कम होगा।
इन देसी नुस्खों की मदद से पीठ का दर्द कम हो सकता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ