डार्क सर्कल्स होंगे चुटकियों में कम, अपनाएं ये उपाय


By Ritesh Mishra18, Jan 2025 12:25 PMnaidunia.com

आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में डार्क सर्कल्स की समस्या एक आम बात हो गई है। इस समस्या के होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें पर्याप्त नींद न लेना, थकान, अत्यधिक स्क्रीन टाइम आदि।

डार्क सर्कल को तुरंत कैसे ठीक करें?

डार्क सर्कल को तुरंत खत्म करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिसके बाद भी असर नहीं दिखता है। लेकिन आज हम इस लेख में डार्क सर्कल्स को कम करने के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे डार्क सर्कल को कम करने में मदद मिलेगी।

डार्क सर्कल के लिए आलू का रस

आलू में ब्लीचिंग होते हैं,जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

डार्क सर्कल्स के लिए टमाटर का रस

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए टमाटर के रस को डार्क सर्कल्स पर 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दे। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए खीरे का रस

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए खीरे का रस आपके काम आ सकता है। इसके लिए रात को खीरे का रस आँख पर लगा कर सो जाएं। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए शहद और हल्दी

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए शहद और हल्दी का पेस्ट फायदेमंद है। इसके लिए एक चुटकी हल्दी में नींबू का रस निचोड़ लें। फिर इसे 20 मिनट के लिए डार्क सर्कल्स पर लगाएं।

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए गुलाब जल

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए गुलाब जल में कॉटन बॉल भिगोकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें। इससे डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

पर्याप्त नींद लें

अगर डार्क सर्कल्स को दूर करना है, तो आज से ही 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सर्दियों में होंठ हो जाएंगे गुलाबी, घर पर चुकंदर से बनाएं Lip Balm