मौसम में बदलाव आने के कारण लोगों को बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या हो रही है। बुखार होने से शरीर के अंग-अंग में दर्द भी होता है।
बुखार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवा खाते है। लेकिन, हल्का बुखार होने पर आप कुछ देसी इलाज कर सकते है।
बुखार से निजात पाने के लिए पहले लोग देसी इलाज ही किया करते थे। आइए आज कुछ देसी इलाज के बारे में जानते हैं।
अगर आपको अचानक बुखार चढ़ गया है, तो ठंडे पानी की पट्टी सिर पर रखें। पट्टी को हर 2 मिनट में बदलते रहे। ऐसा करने से बुखार कम होने लगता है।
बुखार का सबसे कारगर देसी इलाज अदरक की चाय पानी जाती है। इस चाय को पीने से भी बुखार कम होता है और शरीर का दर्द दूर होता है।
बुखार होने पर लोग मोटे कपड़े पहन लेते हैं। लेकिन इससे शरीर का तापमान और अधिक बढ़ सकता है। बुखार होने पर हल्के कपड़े पहनें, ताकि शरीर को ठंडक मिल सके।
अगर आपका बुखार इस उपायों से भी इन उतार रहा है, तो डॉक्टर से मिलें। गंभीर बुखार होने पर डॉक्टर से दवा लेनी चाहिए।