आंखों की थकान को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय कर सकते हैं। आइए कुछ आसान और असरदार उपाय के बारे में जानते हैं।
आंखों में थकान होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, कम रोशनी में पढ़ना और कम नींद लेना।
आंखों की थकान को दूर करने के लिए ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा।
आंखों की थकान दूर करने के लिए आप दूध लगा सकते हैं। रूई को दूध में भिगोकर आंखों पर लगाएं। दूध लगाने से आंखों को ठंडक मिलेगी।
आंखों की थकान खत्म करने के लिए गुलाब जल लगाएं। रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर और आसपास लगाएं।
आंखों की थकान और जलन को दूर करने के लिए खीरे को काटकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें और फिर आंखों पर लगाएं।
इन घरेलू उपायों की मदद से आंखों की थकान दूर हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ